फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रहें सावधान! शरीर में बढ़ रही जकड़न

Sun, 26 Jan 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शीतलहर चलने से सुबह व शाम ठंड फिर बढ़ गई है। नतीजा, शरीर के जोड़ों में दर्द बढ़ने की दिक्कतों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर शनिवार को भी दिन में धूप खिली रही। बाजार में चहल-पहल बढ़ने के साथ कोहरा न होने से वाहनों की रफ्तार भी बढ़ी है।

उधर, चलने वाली हवा की रफ्तार करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रही। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। गाड़ी चलाने वालों के हाथ सुन्न पड़ गए। ठंड बढ़ने से महिलाओं में हाथ पांव की अंगुली सूजन की समस्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सर्दी का मौसम आते ही हाथ-पैरों में सूजन की समस्या आने लगती है। यह ज्यादातर महिलाओं में देखा जाता है। वहीं बढ़ती ठंड के साथ महिलाओं में सिजेरियन से कमर दर्द की समस्या भी बढ़ रही है। जिला के नागरिक अस्पताल में इन रोगों के संबंधित ओपीडी लगातार बढ़ने लगी है।

दूसरी ओर धूप खिलने से पार्कों में बच्चों एवं युवाओं की भीड़ मैदान में दिखाई दिए। धूप खिलने से बुजर्गों और युवा को कड़ाके की ठंड से राहत मिली और लोगों ने धूप का लुत्फ लिया। बाजार में भी दिनभर भीड़ लगी रहीं। कॉलेज में भी बच्चों ने पार्क में बैठकर पढ़ाई कि धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन


दुकानदारों ने दुकान के बाहर बैठकर धूप का लुत्फ लिया। चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि धूप खिलना फसलों के लिए बहुत ही लाभदायक हैं। वहीं, गेहूं की पैदावार भी अच्छी होगी।

वहीं, शाम के समय तापमान में गिरावट आने से शीतलहर चलने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें