फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की बजाए दुबई भेज दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नौच निवासी एक युवक को एक एजेंट ने 12 लाख रुपये लेकर अमेरिका भेजने की बजाए दुबई भेज दिया। जहां से उसे वापस भारत भेज दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नौच निवासी जगदीश ने बताया कि वह अपने बेटे अंकुश को विदेश भेजना चाहता था। उसका संपर्क रमेश निवासी गांव भट्ठ माजरा तहसील पिहोवा जिला कुरुक्षेत्र से हुआ। उसने उसके बेटे को अमेरिका के लिए तैयार कर लिया और कहा कि इसके लिए 24 लाख रुपये देने होंगे। आरोपी ने कहा कि 12 लाख रुपये अमेरिका जाने से पहले देने होंगे। बाकि 12 लाख रुपये अमेरिका पहुचंने के बाद। उसकी बातों में आकर उसने तीन लाख रुपये 22 नवंबर 2018 को, 4 लाख रुपये 28 नवंबर 2018 को 5 लाख रुपये 16 जनवरी 2019 को दिए। अंकुश को हवाई जहाज से 17 जुलाई 2019 को दुबई भेज दिया और बाद में दुबई से अरमानिया से रासिना से वापस दिल्ली आ गया। अब उससे मिले तो उसने कहा कि वह उसे दोबारा यूएसए भेज देगा। ना ही आरोपी ने उसके बेटे को यूएसए भेजा और ना ही उसका पासपोर्ट आज तक वापस दिया। वापस मांगने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें