फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑनलाइन भुगतान के नाम पर धोखाधड़ी, दो पर केस

Thu, 31 Jul 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर एक दुकानदार से एसी और एलईडी ठग ले जाने के मामले में पूंडरी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

फरल निवासी जयकरण पुत्र ऋषिपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव फरल के मुख्य बस स्टैंड पर ‘न्यू राणा ट्रेडर्स’ के नाम से बिजली व पेंट के सामान की दुकान चलाता है। छह जुलाई को दोपहर में एक व्यक्ति ग्राहक बनकर उसकी दुकान पर आया, जबकि दूसरा व्यक्ति होंडा अकोर्ड सफेद रंग की गाड़ी (चंडीगढ़ नंबर) में बैठा रहा।
विज्ञापन


दुकान पर आए व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक बताया और मोबाइल नंबर 8168776007 व 9138076007 दिए। उसने कहा कि उसे गुरुद्वारे में एक एसी और एलईडी दान करनी है, इसलिए अच्छी कंपनी के सामान दिखाए जाएं। जयकरण ने उसे कई विकल्प दिखाए।

ग्राहक ने ओनिडा कंपनी का एसी और एलईडी पसंद किया, जिसकी कुल कीमत जीएसटी समेत 64 हजार रुपये थी। ग्राहक ने पेमेंट करने के नाम पर जयकरण से अकाउंट नंबर मांगा और कहा कि वह एनईएफटी (आनलाइन ट्रांसफर) के जरिए ऑनलाइन ट्रांसफर करेगा।

कुछ देर बाद अभिषेक ने मोबाइल पर पेमेंट का एक स्क्रीनशॉट दिखाया और कहा कि उसने पैसे भेज दिए हैं। साथ ही बताया कि वह सामान लेकर सीधे गुरुद्वारे जा रहा है, और वापसी में बिल ले जाएगा। काफी देर इंतजार के बाद जब दुकानदार ने मोबाइल चेक किया, तो देखा कि व्हाट्सएप पर भेजा गया पेमेंट स्क्रीनशॉट डिलीट किया जा चुका था। अकाउंट में कोई राशि नहीं आई थी। जब उसने अभिषेक को कॉल व मैसेज किया, तो जवाब नहीं मिला और न ही किसी तरह की लोकेशन साझा की गई।
विज्ञापन


जयकरण का आरोप है कि अभिषेक व उसके साथी ने उसे फर्जी पेमेंट दिखाकर धोखाधड़ी की। पुलिस ने दोनों अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें