कैथल। राजकीय माध्यमिक विधालय सिसला सिसमौर में जिला स्तरीय दूसरी सब जूनियर महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें फ्रांसवाला की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में जिले की सात टीमों शेरगढ़, ग्योंग, सिसला, सिसमौर व इंडोर स्टेडियम की टीमों ने भी भाग लिया। मुख्याध्यापक विजय कुमार ने बताया कि पूरे जिले के लगभग 100 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता अंडर 14 आयु वर्ग में करवाई गई। फ्रांसवाला टीम ने तीन मुकाबलों में बेहतरीन खेल दिखाया। फाइनल में सिसमौर की टीम को उसने दो गोल से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विजेता टीम के खिलाड़ियों को सरपंच ने पुरस्कारस्वरूप 3100 रुपये व पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंदीप, अशोक, प्रशांत राय, राजेश कुमार व मौलिक मुख्याध्यापक विजय कुमार ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी। संवाद