फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में हरीश को रजत पदक

Sat, 08 Feb 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल शहर निवासी खिलाड़ी हरीश कपूर ने दिल्ली में आयोजित किए गए चौथे वाको इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया है।

हरीश कपूर ने बताया कि वह भारतीय सेना में एक ट्रेड्समैन के पद पर कार्यरत है। यह प्रतियोगिता दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम आईजी स्पोर्ट कांप्लेक्स में एक से पांच फरवरी तक आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करने के बाद उनके कोच व उनके अन्य दोस्तों और सगे संबंधियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि वे ऐसे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए वह और मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें