फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में 23 सितंबर को जारी होगी चौथी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की चौथी मेरिट सूची 23 सितंबर को जारी की जाएगी। संस्थान प्रबंधन इस संबंध में तैयारी कर रहा है। सूची जारी होने के साथ ही काउंसलिंग शुरू हो जाएगी जो 25 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 27 सितंबर तय की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अभी तक आईटीआई में दाखिले के प्रति विद्यार्थियों का रुझान काफी कम दिखाई दे रहा है। प्रथम तीन सूची जारी होने के बाद अभी तक 50 प्रतिशत सीटों पर भी विभिन्न ट्रेडों में दाखिले नहीं हो पाए हैं। अगर कैथल आईटीआई की बात करें तो यहां विभिन्न ट्रेडों की 1244 सीटों में से 580 पर ही दाखिले हुए हैं। संस्थान में 664 सीटें खाली पड़ी हैं।
जिले के अन्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में भी हालात इसी तरह बने हैं। नौ सरकारी और 10 निजी संस्थानों में दाखिले की गति काफी धीमी चल रही है। इन 19 संस्थानों में 9500 से ज्यादा विद्यार्थियों का अलग-अलग ट्रेडों में दाखिला होना है, लेकिन अभी तक आधी से भी कम सीटें भर पाई हैं। अब संस्थानों के प्रबंधन को चौथी मेरिट सूची से सीटें भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी व कैथल आईटीआई के प्रिंसिपल सतीश मच्छाल ने बताया कि संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। फिलहाल तक दाखिला प्रक्रिया थोड़ी धीमी है, लेकिन अंतिम सूची जारी होने तक लगभग सभी सीटों पर प्रवेश होने का अनुमान है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे जल्द से जल्द संस्थानों में दाखिला लें, ताकि शिक्षण का कार्य जल्द शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें