फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दहेज उत्पीड़न मामले में महिला समेत चार काबू

Thu, 27 Nov 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गुहला क्षेत्र की एक युवती को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने गांव मस्तगढ़ निवासी ननद गगनदीप कौर, ससुर साधा सिंह और जेठ गुरविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पति हरविंद्र सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2021 को हरविंद्र सिंह के साथ हुई थी। परिवार ने हैसियत अनुसार दान-दहेज दिया, लेकिन ससुरालजनों ने असंतोष जताते हुए शादी के बाद लगातार दहेज की मांग की और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। शिकायत पर गुहला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें