संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। नगर पालिका सीवन चुनाव के तहत नगर में 16 बूथ बनाए गए हैं। इसमें से चार बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। यह जानकारी सीवन नगरपालिका के सचिव दीपक कुमार ने दी है।
उन्होंने बताया कि नगरपालिका चुनाव के लिए तैयारी जारी है। अबकी मतदान के लिए 16 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से चार बूथ को संवेदनशील घोषित किया गया है। बूथ नंबर एक से चार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए हैं। बूथ नंबर पांच व छह राजकीय प्राथमिक पाठशाला नजदीक गोगा माड़ी में बनाए गए हैं। बूथ नंबर सात डाॅ. आंबेडकर भवन में बनाया गया है।
बूथ नंबर आठ राजपूत धर्मशाला में बनाया गया है। बूथ नंबर नौ से 13 राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए हैं। बूथ नंबर 14 राजकीय प्राथमिक
पाठशाला नजदीक स्वर्ग द्वार मंदिर में बनाया गया है। बूथ नंबर 15 व 16 राजकीय प्राथमिक पाठशाला नजदीक शनि देव मंदिर में बनाए गए हैं। इनमें से बूथ नंबर पांच से आठ को संवेदनशील घोषित किया गया है।