कैथल। पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए अलग-अलग मामलों में चार शराब तस्कर काबू किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पूंडरी पुलिस के पीएसआई रवि कुमार व पीएसआई नवनीत कुमार की टीम ने सायंकालीन गश्त दौरान सूचना मिलने पर रमाणा रमाणी गांव निवासी संदीप कुमार के मकान पर दबिश देकर आरोपी संदीप कुमार को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी की मकान से चलती भट्टी व भट्टी में प्रयुक्त उपकरण सहित 200 लीटर लाहण व 16.25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई।
दूसरे मामले में थाना सीवन पुलिस के एचसी बलजीत सिंह की टीम ने सूचना के बाद डेरा राय सिख कांगथली निवासी वीर सिंह के मकान पर दबिश देकर आरोपी वीर सिंह को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में चलती भट्टी व भट्टी में प्रयुक्त उपकरण सहित 20 लीटर लाहन व 38.25 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई।
तीसरे मामले में तितरम पुलिस के एचसी पवन कुमार की टीम ने शेरगढ़ निवासी दलबीर सिंह के मकान पर दबिश देकर आरोपी बलविंद्र सिंह के मकान पर दबिश देकर आरोपी को चलती भट्टी व प्रयुक्त उपकरण सहित 150 लीटर लाहन सहित काबू कर लिया गया।
एक अन्य मामले में थाना शहर पुलिस के एसआई राजकुमार की टीम ने आरोपी सिरटा रोड कैथल निवासी बलराज के मकान पर दबिश देकर आरोपी को 15 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद