फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर चार लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नौकरी के लिए युवक को विदेश भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने चार लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। चीका निवासी भीम सिंह ने 28 जनवरी 2022 को एसपी कार्यालय में ठगी की शिकायत दी थी। इसकी कापी मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को भी भेजी थी। मामले में अब चीका थाने में गांव बाकल निवासी आरोपी रवि कुमार और चंडीगढ़ सेक्टर-22 निवासी ज्योति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

भीम सिंह ने शिकायत में बताया कि वह 12वीं पास है और नौकरी की तलाश में था। रोजगार के लिए वह विदेश जाना चाहता था। जुलाई 2021 में उसके भाई गुरचरण को एक शादी में आरोपी रवि मिला। उसने बताया कि वह कुछ महीने पहले ही पौलेंड से आया है और अब युवाओं को विदेश भेजने का कार्य करता है। उसका भाई आरोपी की बातों में आ गया व घर आकर उसे यह बातें बताईं। रवि ने उसे यूक्रेन भेजने की बात कही और चार लाख रुपये मांगे। यूक्रेन में पढ़ाई वीजा लगवाकर भेजना था और वहां काम भी दिलवाना था। 23 जुलाई 2021 को रवि का फोन आया कि भीम सिंह का वीजा लग गया है। अभी उसे आधी राशि भेज दें। उन्होंने रवि के पास तीन बार दो लाख 30 हजार रुपये भेज दिए।
कुछ दिन बाद रवि की सहकर्मी ज्योति का फोन आया और कहा कि जो राशि रह गई है उसे भी जल्द ही जमा करवा दें, नहीं तो वीजा रद हो जाएगा। आरोपी रवि ने फोन करके कहा कि उसे भीम सिंह के अलावा उसके एक कर्मचारी की टिकट भी करवानी होगी जो भीम को विदेश में काम दिलवाएगा। 16 अगस्त को उन्होंने आरोपियों को एक लाख रुपये दे दिए। 24 अगस्त को उन्हें दिल्ली बुला लिया और कहा कि 25 अगस्त को उसे यूक्रेन के लिए जहाज में बैठा देंगे। दिल्ली पहुंचे तो वहां उसे दोनों आरोपी नहीं मिले। आरोपियों को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने कागजातों में कमी बता कर उन्हें बाहर निकाल दिया। उसके बाद वह आरोपी के घर पंचायत लेकर गया, लेकिन उसने कहा कि 70 हजार रुपये दे दो इस बार पक्का विदेश भेज देगा। उन्होंने पैसे दे दिए, लेकिन उसके बाद भी उसे विदेश नहीं भेजा। मामले के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें