फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा कंपनी के रैपर में नमक बेचने वाला आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने टाटा कंपनी के रैपर में साधारण नमक बेचने की सूचना पर करियाना की दुकान पर रेड कर साधारण नमक के 165 पैकेट बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि गांव पीपल माजरा थाना चमकौर पंजाब निवासी मनप्रीत सिंह की शिकायत के अनुसार वह स्पीड सर्च सिक्योरिटी नेटवर्क कंपनी में फील्ड ऑफिसर की पोस्ट पर काम करता है। उसे एमएस टाटा कंज्यूमर कंपनी के नाम से डुप्लीकेट प्रोडक्ट बनाने वाले और बेचने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई करवाने के अधिकार मिले हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी थी कि जींद कैथल रोड के पास जींद बाईपास नाका स्थित अर्जुन करियाना स्टोर का मालिक अपनी दुकानों में नकली टाटा नमक बेच रहा है। इस सूचना के आधार पर शिकायतकर्ता को साथ लेकर एसडीयू प्रभारी अमित कुमार की अगुवाई में एसआई जसवंत की टीम द्वारा इस दुकान पर दबिश देकर अर्जुन करियाना स्टोर से न्यू प्यौदा रोड कैथल निवासी अर्जुन को काबू कर लिया गया। स्टोर से टाटा कपंनी के रैपर लगे 165 पैकेट बरामद किए गए।
पहले भी पकड़ा जा चुका दुकानदार
दुकानदार इससे पहले भी नकली नमक बेचने के मामले में पकड़ा जा चुका है। टाटा कंपनी के रैपर में नमक बेचने की सूचना पर 28 जून को सीआईए-टू की टीम ने एक करियाना दुकान पर रेड की थी। रेड के दौरान टाटा कंपनी के कर्मचारी भी मौजूद थे। कर्मचारियों को सूचना मिली थी कि जींद रोड स्थित अग्रसेन धर्मशाला के पास नवीन करियाना स्टोर पर टाटा कंपनी के रेपर लगाकर नकली नमक बेचा जा रहा है। इस मामले में कार्रवाई को लेकर कर्मचारी एसपी मकसूद अहमद से मिले थे।
विज्ञापन

एसपी ने मौके पर ही कर्मचारियों के साथ सीआईए-टू की टीम को भेज दिया था। रेड के दौरान टीम को दुकान से करीब दो कट्टे नमक के पैकेट से भरे हुए मिले थे। कंपनी की तरफ से आए कर्मचारी फूलचंद ने बताया कि उनको काफी दिनों से कैथल में नकली चाय पत्ती और नकली नमक बनाने की सूचना मिली थी। उसके आधार पर कार्रवाई की तो मामले का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें