फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल

Tue, 18 Apr 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग जगहों पर हुई चार सड़क हादसों में चार व्यक्ति घायल हो गए। गांव ग्योंग निवासी गुरदयाल ने सदर पुलिस को शिकायत दी कि 15 अप्रैल को भाई करनैल सिंह किसी काम से मोटरसाइकिल पर गांव में ही सड़क पर जा रहा था। वहां पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


विश्वकर्मा कॉलोनी नरवाना निवासी रोशन लाल ने कलायत थाना में शिकायत दी कि 14 अप्रैल को रात के समय कलायत बाइपास पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। तीसरे मामले में कलायत निवासी संदीप ने पुलिस को शिकायत दी कि 15 अप्रैल को रेत-बजरी मार्केट कलायत में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। चौथे मामले में पंचकूला निवासी आनंद अग्रवाल ने शहर थाना में शिकायत दी कि 16 अप्रैल को सनशाइन स्कूल के पास अज्ञात बस चालक ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया और उसकी गाड़ी को भी नुकसान हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें