फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू के मिले चार केस, अब संख्या हुई 46

Sun, 03 Sep 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को भी डेंगू के एक साथ चार मरीज मिले हैं। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 46 पर पहुंच गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू बीमारी से बचाव के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके बावजूद मामले कम होने की बजाय बढ़ रहे हैं। शनिवार को सीवन, कलायत के वार्ड नंबर 13, कैथल की फ्रेंड्स कॉलोनी और कुराड़ गांव में मरीज मिला है। जहां पर मरीज मिला है, वहां पर फॉगिंग करवा दी जाए।
विज्ञापन


उप सिविल सर्जन व डेंगू बीमारी से बचाव के जिला संयोजक डॉ. नीरज मंगला ने कहा कि शनिवार को 6578 घरों का सर्वे किया। इसमें 265 बुखार के मामले मिले। इस दौरान 28 घरों में लार्वा पाया गया। संवाद





यहां पर संबंधित मकान मालिकों को नोटिस जारी किया। मंगला ने कि सभी लोग डेंगू से बचाव के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हिदायतों का पालन करें। उन्होंने बताया कि शनिवार को डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें