फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिरसा ब्रांच में बहा युवक, नहीं लग सका सुराग

Sun, 03 Sep 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव नरड़ में शनिवार दोपहर के समय सिरसा ब्रांच नहर में युवक कूद गया। उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पुलिसकर्मी व दमकल विभाग की टीम पहुंची। इसके बाद युवक को तलाशने की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार 30 वर्षीय युवक विनोद शनिवार दोपहर के समय नहाने के लिए सिरसा ब्रांच में कूद गया था। उस समय पानी का तेज बहाव होने की वजह से वह बह गया। युवक को तलाशने की काफी कोशिश की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था।

ग्रामीणों के अनुसार युवक विनोद शनिवार दोपहर करीब एक बजे नहाने गया, लेकिन वापस नहीं आया। युवक विनोद विधुर था। एक साल पहले ही उसकी पत्नी की एक सड़क हादसे में मौत हुई थी। उसका एक छह साल का बेटा भी है।
विज्ञापन


दमकल विभाग के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक के डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंच जांच की। गोताखोरों की भी बुलाया गया। जिन्होंने युवक के शव को तलाशना शुरू किया। इसके साथ ही नहर का पानी भी कम करवाया। युवक विनोद विधुर था। एक साल पहले ही उसकी पत्नी की एक सड़क हादसे में मौत हुई थी। सूचना के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें