फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के कानों से बालियां झपटने के चार आरोपी चढ़े पुलिस के शिकंजे में

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। महिलाओं के कानों से बालियां झपटने वाले गिरोह का सीआईए-2 ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से छीनी गई बालियां व बाइक भी बरामद की है। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि पिछले कई दिनों से कलायत व सीवन क्षेत्र में महिलाओं के कानों से बालियां झपटने का गिरोह काफी सक्रिय था। इन लोगों ने कुछ ही समय में लगातार तीन वारदात कलायत व एक वारदात को सीवन में अंजाम दिया। डीएसपी ने बताया कि 5 मई को कलायत थाना में गांव कुराड़ की महिला के कानों से बालियां छीने जाने का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद सीवन थाना के अंतर्गत गांव अगोंध में 12 मई को इन लोगों ने घटना को अंजाम दिया। सीआईए 2 को मामला सौंपा गया। सीआईए निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। एएसआई प्रदीप कुमार की टीम ने पहली सफलता हासिल करते हुए अनिल कुमार व कर्मपाल को मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया गया। उनके कब्जे से बेची गई बाली के पैसे व एक बची हुई बाली बरामद की गई। एसआई रणबीर सिंह की टीम ने भी दबिश देते हुए अशोक कुमार निवासी गांव बनारसी तथा विक्रम उर्फ विक्की निवासी खनौरी पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से छीनी गई बालियां व मोटरसाइकिल बरामद की है। विनोद शंकर ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कलायत थाना की चार, गढ़ी थाना की चार व सीवन थाना की एक वारदात को कबूल किया गया है। चारों ही आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन

ऐसे घटित हुआ घटनाक्रम
21 मार्च को निर्मला निवासी गांव कुराड़ ने दोपहर डेढ़ बजे खेत से चारा लाते समय दो युवकों द्वारा कानों से बालियां झपट कर ले जाने की कलायत थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। 5 मई को इन लोगों ने फिर से गांव कुराड़ को अपना निशाना बनाते हुए दोपहर को खेत से चारा ला रही गुड्डी देवी के कानों से सोने की बालियां झपट लीं। 7 मई को इन लोगों ने गांव डुंढवा की इंद्रो के कानों से बालियां दोपहर 11 बजे ही झपट ली। 12 मई को गांव ब्राह्मणीवाला में सायं 5 बजे रोशनी के कानों से बालियां झपट कर आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें