फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेक्टरी का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर में एक फैक्टरी से चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने रात के समय ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। चोर सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकाल कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। खुराना रोड निवासी सुरेश कुमार ने सिटी थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी फ्रांसवाला जीद रोड बाईपास पर फैमिली फूड के नाम से फैक्टरी है। सुबह पांच बजे पड़ोसी ने फोन कर चेारी की घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि 19 मई को चोर वहां से 17 कट्टे चीनी, आठ गैस सिलेंडर, 22 पेटी रिफायंड आयल, एलईडी, डीवीआर, कैमरे, एक मोटर, दो कांटे और 8000 रुपये के 10-10 के सिक्के व 10 हजार रुपये नकदी चुराकर ले गए।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें