फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरी के दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Apr 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कलायत क्षेत्र में चोरी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है। इनमें कैलरम में हुई चोरी के मामले में गांव निवासी संदीप और सोनू उर्फ सन्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि कैलरम निवासी बैंक में कार्यरत तरसेम कुमार ने शिकायत में बताया कि 25 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे वह परिवार के साथ सलेमपुर ब्राह्मणा, जिला पटियाला (पंजाब) में आयोजित जागरण में शामिल होने गए थे। अगले दिन सुबह जब उनकी पत्नी पिछले कमरे में गई तो वहां का ताला टूटा हुआ मिला।कमरे में रखी पेटी से गत्ते के डिब्बे में रखे मंगलसूत्र, चैन सेट, सोने की बालियां, दो लेडीज अंगूठियां, टॉप्स, चांदी की पाजेब, आदि चोर ले गए। कलायत थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव कमालपुर डेरा में रह रहे बाबा राजगिरी ने शिकायत दी कि 28 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे दो युवक डेरा में आए और गेहूं का कट्टा चोरी कर ले जाने लगे। इस दौरान बाबा राजगिरी और बलवान सिंह ने दोनों आरोपियों आरोपी गांव बालू निवासी जयदेव और संदीप को मौके पर ही पकड़ लिया। उन्हें बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें