फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टेंट संचालक के भाई पर हमला करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरी । संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कैथल। करनाल रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी के पास हुए सुए से हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों बंटी, कैथल निवासी कृष्ण, साहिल और हर्षु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सभी आरोपियों को निशानदेही के लिए घटनास्थल पर लेकर गई और उन्हें सड़क घुमाया गया। सभी आरोपियों का सिर मुंडा हुआ था। लोगों का कहना है कि पुलिस ने इनके सिर मुंडवाए हैं। जबकि पुलिस प्रवक्ता प्रवीण का कहना है कि सभी आरोपियों के सिर पहले से मुंडे हुए थे।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने के इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने बताया कि 6 जून 2026 की रात करीब 8:30 बजे फौजी टेंट हाउस के संचालक अनूप की शिकायत के अनुसार उनका भाई प्रवीन कुमार व उसका साथी सोहन लाल दुकान बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में जूस की रेहड़ी पर रुकने के दौरान एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई। आरोपियों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया जिसके बाद कई व्यक्तियों ने मिलकर शिकायतकर्ता पक्ष पर हमला कर दिया।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए, ईंटों और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया जिससे अनूप कुमार, प्रवीन कुमार और सोहन लाल को गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी । घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख आरोपी अपने वाहनों सहित भाग गए। इस बारे में थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसएचओ ने कहा की कानून व्यवस्था भंग करने वाले और हिंसक घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरी । संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें