फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नंबर-5 में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
वार्ड नंबर-5 में मोबाइल मेडिकल यूनिट के तहत मरीज की जांच करते चिकित्सक।
विज्ञापन
कैथल। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से संचालित स्वस्थ कैथल अभियान के तहत सोमवार को वार्ड नंबर-5 में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। डॉ. बलविंदर ने बताया कि शिविर के दौरान लोगों के रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई और मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया गया। साथ ही जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि नवीन जिंदल फाउंडेशन का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम और विभिन्न रोगों की रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जा रही है।

वार्ड नंबर-5 में मोबाइल मेडिकल यूनिट के तहत मरीज की जांच करते चिकित्सक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें