फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वैश्य समाज का स्थापना दिवस समारोह कल

Sat, 29 Nov 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अग्रवाल वैश्य समाज का 17वां स्थापना दिवस समारोह 30 नवंबर को अंबाला रोड पर स्थित एक होटल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे होगा।

जिला अध्यक्ष डॉ. वरुण जैन ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग शामिल होंगे। डॉ. जैन ने बताया कि समारोह में समाज की गौरवमयी यात्रा, संगठन के सुदृढ़ीकरण और समाज उत्थान के लिए चलाए जा रहे अभियानों पर विचार साझा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। समाज की नई पीढ़ी, महिला विंग और युवा विंग की सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को और अधिक संगठित करना, युवाओं को जोड़ना और उन्हें सेवा कार्यों के प्रति प्रेरित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें