फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान का भुगतान और 50 रुपये कट के विरोध में किसानों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीद का सीजन शुरू हुए 15 दिन से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन किसान धान के भुगतान के इंतजार में हैं। किसानों का कहना है कि अभी तक उन्हें धान का भुगतान नहीं हुआ है। भुगतान सहित पंखे के नाम पर काटे जा रहे 50 रुपये के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में धरना देकर रोष जताया। मार्केट कमेटी सचिव दीपक कुमार ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जल्द भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान नेता सतपाल दिल्लोंवाली सहित अन्य किसानों ने कहा कि किसान को मंडी में परेशान किया जा रहा है। पहले उन्हें गेट पास और मैसेज के लिए इंतजार करवाया गया। अब फसल बेचने के बाद भी कई-कई दिनों से भुगतान नहीं हो रहा है। जिस कारण उन्हें परेशानी हो रही है। अनाज मंडी में पंखे के नाम पर 50 रुपये की राशि किसानों की प्रति क्विंटल की दर से काटी जा रही है। जबकि बड़े पंखे से सफाई ही नहीं करवाई जाती। छोटे पंखे से सफाई करवाई जाती है। यदि पंखा लगा लें तो पंखा लगाने के 50 रुपये काट लो, लेकिन बिना पंखा लगाए 50 रुपये क्यों काटे जा रहे हैं? किसानों ने कहा कि सुबह 9 बजे बोली शुरू होनी चाहिए। 11 बजे तक भी मार्केट कमेटी कार्यालय में बोली के लिए कर्मचारी नहीं पहुंचते हैं। जबकि किसान मंडी में उनका इंतजार करता रहता है। सतपाल ने कहा कि जब सरकार खेतों में जल रही पराली को सेटेलाइट से देख सकती है तो क्या सेटेलाइट से मंडियों में हो रही किसानों की दुर्गति नहीं देख सकती।
वहीं भाकियू के कार्यालय में पहुंचते ही सारे कर्मचारी बाहर निकल गए। जिस कारण भाकियू सदस्य कार्यालय में ही धरना देकर बैठ गए। इसके बाद पहुंचे सचिव दीपक कुमार ने किसानों की समस्याएं सुनीं और कहा कि यदि किसी किसान से जबरन 50 रुपये काटे जा रहे हैं तो किसान लिखित में शिकायत दें। उस आढ़ती के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भुगतान एजेंसियों द्वारा ऑक्सन वेरिफाई करने के बाद होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में हैफेड के डीएम सुरेंद्र कुमार ने कहा कि आढ़तियों द्वारा जे फार्म जनरेट किए जाने के बाद ही भुगतान होगा। जे फार्म जनरेट करवाना मार्केट कमेटी व आढ़तियों की जिम्मेवारी है।
डीएफएससी प्रमोद कुमार ने कहा कि भुगतान किया जा रहा है। बुधवार को 5 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खाते में भेज दी गई है। शीघ्र ही शेष किसानों को भी भुगतान किया जाएगा।
400 ग्राम कम निकला धान- भाकियू ने मार्केट कमेटी अधिकारियों की मौजूदगी धान की एक बोरी का वजन करवाया तो वह 400 ग्राम कम निकला। जिस पर भाकियू ने कार्रवाई की मांग की। मार्केट कमेटी सचिव दीपक कुमार ने बताया कि संबंधित आढ़ती को पांच हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। साथ ही उस ढेरी को दोबारा से तुलवाया गया है। दोबारा से तुलवाए जाने का खर्च किसान वहन नहीं करेगा। इस तरह की जो भी शिकायतें आएंगी, उन पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें