फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर मंदिर आ सकेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
temple - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कोविड-19 के बीच नवरात्र उत्सव को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस बार मंदिरों में बड़े आयोजन तो नहीं हो पाएंगे। लेकिन सामान्य तौर पर अनुष्ठान, अखंड ज्योति व पुजा अर्चना की जाएगी। मंदिरों कमेटियों की ओर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर मनाही नहीं है। लेकिन श्रद्धालुओं को खुद की सुरक्षा के साथ दूसरे की भी सुरक्षा को ध्यान में रखकर मंदिरों में पूजा करनी होगी। कार्तिक पक्ष में नवरात्र 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे है। श्रद्धालुओं में भी उत्साह है। मंदिरों के कपाट तो खुले हैं। लेकिन श्रद्धालु में यात्रा को लेकर संकोच दिखाई दे रहा है। जिलेभर के मंदिरों मे साज सज्जा शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की मनाही नहीं
बड़ी देवी मंदिर में विराजमान पंडित शिव चरण शास्त्री ने बताया कि दो दिन बाद नवरात्र शुरू हो रहे है। जिसके लिए मंदिर में सभी प्रकार की तैयारी की गई हैं। नौ दिन माता की पूजा की जाएगी। सप्तमी को जागरण होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रशासन से अनुमति ली गई है। सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि धैर्य के साथ मंदिर आए और माता के दर्शन करें। शास्त्री ने बताया कि पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग लाइनों की व्यवस्था की गई। जिसमें श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकते हैं।
श्रद्धालुओं की नहीं लगने की दी जाएगी भीड़ - माता गेट स्थित देवी मंदिर में महंत रमन पुरी पुजारी ने बताया कि शहर का देवी मंदिर प्राचीन देवी मंदिर है। जिसमें नवरात्र को लेकर तैयारियां की गई हैं। लेकिन इस बार कोई भव्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवरात्रों में माता का पूजन किया जाएगा। सप्तमी को हवन व अष्टमी को कंजका पूजन आयोजन किया जाएगा। इस बार जन भीड़ की अनुमति नहीं है। केवल पूजा के लिए ही श्रद्धालु मंदिर में आ सकते है।
विज्ञापन

भव्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं- श्री ग्यारह रूद्री मंदिर में पंडित मुनिंद्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि आगामी दो दिनों के बाद नवरात्र शुरू हो रहे है। जिसको लेकर मंदिर में साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है। उन्होंने कहा कि नौ दिन मैया का अनुष्ठान रहेगा। इसके साथ मंदिर में दोनों समय आरति व पूजा अर्चना होगी। अष्टमी की रात्रि को हवन व नवमी को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें