फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्व वारंट अफसर निर्मल सिंह पंचतत्व में विलीन

Fri, 30 May 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूर्व सैनिक मास्टर वारंट ऑफिसर निर्मल सिंह का बुधवार को 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भारतीय वायु सेना में 38 वर्ष मातृभूमि की सेवा की। उनके पैतृक सलेमपुर में सम्मान सहित उनका अंतिम संसकार किया गया।

पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन को इसकी सूचना मिली तो वे श्रद्धांजलि देने के लिए गांव पहुंचे। एमडब्ल्यूओ निर्मल सिंह को उनके निवास स्थान पर पहुंचकर वायु सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों ने उनके पार्थिव शरीर को तिरंगा ओढ़ाया।
विज्ञापन


वायु सेना की ओर से एचएफओ हरद्वारी लाल व पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल की ओर से एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने रीट (पुष्पचक्र) चढ़ाई। भारतीय वायु सेना के जेडब्ल्यूओ रोबिन मलिक, सार्जेंट कृष्ण, कोपल रोहित, सभी पूर्व सैनिकों, सगे संबंधियों व परिवार के सदस्यों ने फूल माला अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद एचएफओ हरद्वारी लाल व एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी, महासचिव जेडब्ल्यूओ दलबीर सिंह ने तिरंगा उनके पुत्र अमनदीप सिंह को भेंट किया। उनके पुत्र अमनदीप सिंह ने सरदार निर्मल सिंह को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


एचएफओ एमएस राणा, डब्ल्यूओ अनिल पुनिया, सूबेदार अवतार सिंह गहुला प्रधान, डब्ल्यूओ राजपाल कुण्डू, सार्जेंट अमृत लाल, सार्जेंट महावीर, सार्जेंट शमशेर सिंह रेड्डी, सूबेदार मेजर खजान सिंह, रिसालदार कर्मवीर भाल, दफेदार बलदेव सिंह, रिसाल दार बलदेव सिंह सैनी, हवलदार कुलदीप ढांडा, हवलदार अमित शर्मा, सूबेदार नवरंग लाल, हवलदार सत्यवान पुनिया, हवलदार तरसेम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें