फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत में खरीद न होने पर भड़के किसान

विज्ञापन
former protest - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद सुचारु न होने के कारण किसानों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी किसानों द्वारा लाई गई पीआर धान की खरीद न होने से किसानों के सब्र का बांध टूट गया तथा गुस्साए किसानों ने एकत्रित होकर मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंच कर जमकर नारेबाजी की। किसानों द्वारा रोष प्रकट करने की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा किसानों को समझा बुझाकर शांत करवाया।
विज्ञापन

अनाज मंडी में पीआर धान लेकर पहुंचे किसानों सतनारायण, चरण सिंह, बलजीत, सुजान सिंह, जोगी राम, सुरेंद्र, साहिल, गुरदेव व दूसरे किसानों ने बताया कि जब से पीर धान की कलायत अनाज मंडी में आवक हुई है तब से खरीद एजेंसियों द्वारा धान खरीद के नाम पर तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ किसान अनाज मंडी कई कई दिनों से अपनी धान लेकर आए हुए हैं लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा धान में नमी, साफ-सफाई व कभी डिस्कलर जैसे तरह-तरह के बहाने बनाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों ने मौके पर अधिकारियों को बुलाकर नमी की मात्रा की जांच करवाई गई तो कई नमी की मात्रा सरकारी मानकों सेे कम पाई गई लेकिन फिर भी संबंधित खरीद एजेंसी द्वारा खरीद नहीं की गई।
मार्केट कमेटी सचिव सविता चौधरी ने बताया कि खरीद एजेंसी द्वारा समय पर खरीद शुरू नहीं की जा रही है जिसके कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान बार-बार अपनी समस्या को लेकर मार्केट कमेटी कार्यालय आ रहे हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों को इस बारे में अवगत करवाया गया है और मार्केट कमेटी कार्यालय की तरफ से लापरवाही बरतने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें