फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्व विधायक तेजवीर आठवीं बार बने कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान

Wed, 06 Mar 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। पूर्व विधायक तेजवीर सिंह लगातार आठवीं बार बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल की प्रबंधन समिति के सर्वसम्मति से प्रधान चुने गए हैं। चुनाव अधिकारी प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल ने बताया कि प्रधान पद के लिए तेजवीर सिंह, उप प्रधान के लिए कंवर सिंह, महासचिव के लिए कर्ण सिंह तथा कोषाध्यक्ष के लिए अनिल कुमार नंबरदार ने नामांकन पत्र दाखिल करवाए। उनके मुकाबले में अन्य किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया।

इससे उन्हें आगामी तीन वर्षों के लिए निर्विरोध चुना गया। चुनाव अधिकारी ने कहा कि चौ. तेजवीर सिंह 2003 से अब तक आठवीं बार प्रधान पद के लिए चुने गए। वह हरियाणा के समस्त सहायता प्राप्त कालेज वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) के 2018 से संस्थापक अध्यक्ष हैं तथा वर्तमान में सर्वसम्मति से 97 एडिड कालेजों की वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर भी विराजमान है। इस अवसर पर तेजवीर सिंह ने डेलिगेट्स,आजीवन सदस्यों तथा मौजूद जन समूह का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान चुने जाने के बाद सर्व प्रथम उन्होंने महाविद्यालय के संस्थापक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व: ईश्वर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबू अनंत राम द्वारा रोपित यह शिक्षा रूपी पौधा वर्तमान में प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों,आजीवन सदस्यों,गणमान्य व्यक्तियों,शिक्षकों,विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रयासों से वट वृक्ष बन गया है। महाविद्यालय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण राज्य में ही नहीं बल्कि देश के अग्रणी संस्थानों में अपनी एक विशेष पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा रूपी इस वट वृक्ष को हरा भरा रखना ही मेरा एकमात्र उद्देश्य है। इस अवसर पर नरेश आढ़ती, सुल्तान आढती, मलखान कौल, मा. जसवीर सिंह, मा. पृथ्वी सिंह, चमेल सिंह, मनोज कुमार जांबा, सतीश कुमार मुंदड़ी, सतवीर नंबरदार मूंदडी,सुशील नंबरदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें