फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुरताज बने गुहला सरपंच एसोसिएशन के प्रधान

Wed, 06 Mar 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। सरपंच एसोसिएशन गुहला चीका की एक बैठक बीडीपीओ कार्यालय चीका में हुई। इसमें एसोसिएशन के चुनाव के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर गुहला सरपंच एसोसिएशन के प्रधान पद की जिम्मेदारी गुरताज सिंह को दी गई।

इससे पूर्व जिला पार्षद बलवान रंगा भागल, खुशहाल माजरा के सरपंच गुरजंट सिंह, हंसू माजरा के सरपंच कुलदीप सिंह व खराल के सरपंच हरदीप सिंह के नेतृत्व में एक चुनाव समिति का गठन किया। चुनाव समिति की देखरेख में सरपंचों ने सर्वसम्मति से अगौंध गांव के सरपंच गुरताज सिंह को एक साल के लिए सरपंच एसोसिएशन गुहला का प्रधान नियुक्त किया।
विज्ञापन


सरपंच गुरजंट सिंह व कुलदीप सिंह ने बताया कि एसोसिएशन की बाकी कार्यकारिणी का गठन आगामी बैठक में किया जाएगा। नवनियुक्त सरपंच गुरताज सिंह ने कहा कि वह सरपंचों के हितों को लेकर संघर्ष करते रहेंगे। सरकार से ज्यादा से ज्यादा धनराशि जारी करने को कहेंगे।
विज्ञापन


एसोसिएशन के गठन में खुशहाल माजरा के सरपंच गुरजंट सिंह ने अहम भूमिका अदा की। इस मौके पर सरपंच स्वर्ण सिंह दाबन खेड़ी, साहब सिंह थेह बुटाना, भूपेंद्र सिंह टटियाणा, सुदेश शर्मा भागल, दिल्लू राम बदसुई, हर मगन सिंह थेह मुकेरिया, महिपाल पीडल, रवि भूना सहित दर्जनों सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें