फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए सरकार गांवों में खेल नर्सरियां व स्टेडियमों की स्थापना करने में लगी : जिंदल

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने काका चंदलाना की माता के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर जिंदल ने कहा कि युवा नशे को छोड़ देश के विकास में अपना अहम योगदान दें। इससे आपका जीवन सफल होगा और राष्ट्र उन्नति करेगा।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि आज कुछ विदेशी ताकतें हमारे युवाओं को नशे के दलदल में धकेल कर उनका भविष्य अंधकारमय करने पर तुली हुई है, लेकिन हमें उन देश विरोधी ताकतों से संभलकर चलना होगा और उन्हें इसका मुंह तोड़ जवाब देना होगा। जिंदल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रदेश सरकार गांवों में खेल नर्सरियां और खेल स्टेडियमों की स्थापना करने में लगी हुई है। जिससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना ना करना पड़े।
जिंदल ने कहा कि खेल को अपनाने से जहां हमारा शारीरिक विकास होगा वहीं खेल के क्षेत्र में सरकारी नौकरियों की अपार संभावनाएं है। हरियाणा सरकार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलो में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरियां मुहैया करवा रही है।
विज्ञापन

सांसद ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आओ हम सब मिलकर नशे को जड़ से समाप्त करें और प्रधानमंत्री भारत को नशा मुक्त बनाने के सपने को साकार करें। इस अवसर पर मा. रघबीर शर्मा,चतरपाल शर्मा,प्रेमपाल शर्मा,जोगी राम शर्मा,कश्मीर सिंह,जीता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें