फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राज्य स्तरीय सैनी महाकुंभ को लेकर समाज ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महाराजा शूर सैनी की जयंती पर एक दिसंबर को होने वाले राज्य स्तरीय सैनी महाकुंभ को लेकर मंगलवार को गांव रोहेड़ियां में बैठक हुई। सैनी महापंचायत हरियाणा के जिलाध्यक्ष रिंकू सैनी, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी संदीप सजूमा सहित अन्य सदस्यों ने गांव में पहुंचकर निमंत्रण दिया। प्रधान रिंकू सैनी ने कहा कि पहला सैनी महाकुंभ जींद में आयोजित हुआ था। दूसरा सैनी महाकुंभ कैथल में होने जा रहा है। इसे लेकर शहर के साथ-साथ गांव का दौरा कर सैनी समाज के लोगों को महाकुंभ के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। कहा कि कैथल में होने वाला यह सैनी महाकुंभ काफी ऐतिहासिक होगा। समाज के लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि समाज हित को लेकर एकजुटता जरूरी है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामफल सैनी, राजू सैनी, जयभगवान सैनी, तेजभान सैनी, पंच विक्की सैनी, पवन कुमार, पूर्व सरपंच मांगे राम सैनी, लीला राम, रामकुमार सैनी, विशाल सैनी, सोहन लाल, जोगी राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें