फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साल का स्वागत कोहरे से, 5 तक नहीं मिलेगी राहत

Thu, 01 Jan 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में घने कोहरे का सिलसिला लगातार जारी है और मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी तक लोगों को इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है। बीते कुछ दिनों से सुबह और रात के समय कोहरा इतना घना हो रहा है कि जनजीवन प्रभावित होने लगा है।

बीती रात करीब 7 बजे विजिबिलिटी घटकर मात्र 5 से 10 मीटर रह गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और कई जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को लाइट जलाकर और बेहद धीमी गति से सफर करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में न्यूनतम तापमान 8.5 और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है।
विज्ञापन


कोहरे और ठंड के कारण खासकर बुजुर्गों, बच्चों और खुले में काम करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे जरूरी होने पर ही सफर करें और फॉग लाइट तथा इंडिकेटर का प्रयोग करें। वहीं आम नागरिकों से भी सतर्कता बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

उधर, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. किरण संधू ने कहा कि सुबह के समय बुजुर्ग और बच्चे घर से बाहर न निकलें और सांस रोगियों को सतर्कता बरतनी चाहिए। साथ ही विटामिन सी वाले फल और सब्जियों का सेवन करने की भी उन्होंने लोगों को सलाह दी है।
विज्ञापन

आगामी 5 जनवरी तक घना कोहरा और शीतलहर बनी रहेगी। बारिश की भी संभावना है। हालांकि, यह गेहूं की फसल के लिए लाभदायक रहेगा और फुटाव में मदद करेगा, जिससे बंपर पैदावार की उम्मीद है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें