कैथल। आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में कार्यरत हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चावला ने पानीपत स्थित राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय, नूरवाला में शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा से मुलाकात कर डिजिटल ई-व्याकरण परियोजना की जानकारी दी। डॉ. चावला ने बताया कि ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ के दिशानिर्देशों के अनुरूप विद्यार्थियों की हिंदी भाषायी दक्षताओं को बढ़ाने के लिए “हिंदी इंटरैक्टिव एवं इन्फोग्राफिक डिजिटल ई-व्याकरण” का द्वितीय संस्करण तैयार किया गया है। इसमें पंचकोशीय ज्ञान के सिद्धांत को शामिल किया गया है, ताकि भाषा ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों का समग्र विकास भी हो। संवाद