फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी

Tue, 30 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में घने कोहरे के चलते रेलवे यातायात प्रभावित हो गया है। कोहरे की वजह से ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ गया है और कई गाड़ियां निर्धारित समय से दो-तीन घंटे तक लेट चल रही हैं। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यात्री ट्रेनों का इंतजार करते हुए प्लेटफार्म पर ठिठुर रहे हैं। लोको पायलट को सिग्नल दिखाई न देने पर पटाखों के जरिए संकेत दिए जा रहे हैं। वहीं, ट्रैक पेट्रोलिंग करने वाले कर्मचारियों को भी कोहरे के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अंब-अंदौरा एक्सप्रेस और साबरमती बिजी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों की देर से आने के कारण कई यात्रियों को अपनी ट्रेनों से छूट जाना पड़ रहा है। बाद में उन्हें बसों में महंगे किराए देकर गंतव्य तक जाना पड़ता है।स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि घना कोहरा ट्रेन संचालन को प्रभावित कर रहा है। सड़क मार्गों पर भी वाहन धीमी गति से चल रहे हैं और कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


कैथल से नरवाना व कुरुक्षेत्र के बीच सिंगल ट्रैक होने के कारण सुबह और शाम के समय ट्रेनों को रोककर क्रॉसिंग करवाई जा रही है, जिससे ट्रेनें और अधिक लेट हो रही हैं। वहीं कर्मचारियों को ट्रैक पेट्रोलिंग में भी परेशानी हो रही है। घने कोहरे से यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है।
प्रमुख ट्रेनों की स्थिति
n
सुबह 3:30 बजे आने वाली 19411 ट्रेन 1 घंटे 42 मिनट लेट रही।

n
रायपुर-हरियाणा एक्सप्रेस (64563) को कोहरे के कारण नांगल डेम तक सीमित किया गया।

n
54038 जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन 1 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें