फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंजाब में बाढ़, दो एक्सप्रेस ट्रेनें लेट

Fri, 05 Sep 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। पंजाब में पिछले कुछ दिनों से हो रही भीषण बारिश और बाढ़ के कारण परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो गई है। हिसार के रायपुर हरियाणा जंक्शन से हिमाचल प्रदेश जाने वाली अंब-अंदौरा–चंडीगढ़ एक्सप्रेस के लेट होने से यात्री परेशान हैं।

बाढ़ के चलते दौलतपुर और रायपुर हरियाणा जंक्शन–अंब अंदौरा ट्रेनें भी 30 से 40 मिनट देरी से कैथल रेलवे स्टेशन पहुंच रही हैं। इस देरी का असर आम दैनिक यात्रियों पर पड़ रहा है। इन दोनों ट्रेनों के लेट होने से दौलतपुर-साबरमती एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के समय पर भी असर पड़ रहा है। ये ट्रेनें पंजाब के आनंदपुर से होकर चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र मार्ग से कैथल पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को आगे की ट्रेनों के कनेक्शन नहीं मिल पाते, जिससे वे अपने दैनिक कार्यों में देर से पहुंच रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और पंजाब में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई स्थानों पर पुल बह गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें