फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिले के पांच खिलाड़ी हरियाणा टीम में चयनित

Wed, 10 Jun 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भिवानी में आयोजित कैडेट स्टेट जूडो टीम चयन ट्रायल में कैथल के पांच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा टीम में अपनी जगह बनाई है। लड़कियों और लड़कों दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। लड़कियों के वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में हेतल सैनी, 52 किलोग्राम में दिशा कैरो तथा 57 किलोग्राम में खुशी सैनी ने प्रथम स्थान हासिल कर हरियाणा कैडेट जूडो टीम में चयन सुनिश्चित किया। वहीं लड़कों के वर्ग में 73 किलोग्राम भार वर्ग में चिराग और कृष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा टीम में जगह बनाई। हरियाणा टीम मैनेजर सुमित कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग के डीपी संदीप कुमार और मनोज कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 10 से 13 जून तक चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली नेशनल कैडेट जूडो चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी चौधरी छोटूराम स्टेडियम, कैथल के जूडो सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जहां जोगिंदर सिंह जूडो प्रशिक्षक के रूप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इनमें हेतल सैनी और दिशा कैरो वर्तमान में संस्कारधाम, अहमदाबाद में एडवांस प्रशिक्षण ले रही हैं। वहीं खिलाड़ी कृष जूडो नर्सरी सोंगल में कोच मधु शर्मा के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहा है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी राजरानी, वरिष्ठ बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह, वरिष्ठ कुश्ती कोच देवेंद्र, हरिओम शर्मा, राजकमल ढांडा, जूडो कोच लाल सिंह बघेल, प्रतीक खत्री, अनिकेत पटेल, प्रेसिडेंट अवार्डी अनिल कुमार, इंदिरा, संदीप इंसा, प्रशांत राय, अमरजीत, सलेश, रीटा, वूशु कोच दिलावर तथा गुरनाम ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें