फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लक्जमबर्ग भिजवाने के नाम पर पांच लाख ठगे

Thu, 06 Feb 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर थाना की पुलिस ने लक्जमबर्ग भिजवाने के नाम पर कैथल के जिम खाना क्लब के मैनेजर से साढ़े पांच लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महादेव कॉलोनी कैथल के हैप्पी ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह जिम खाना क्लब का मैनेजर है। उसने बताया कि उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई बार यूनिक एजुकेशन कंसलटेंसी मोहाली की ओर से एक मेल भेजी जाती थी। वह सिमरन वधवा, मोहित, नीतिका, फतेह और राजबीर के संपर्क में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि वह 26 जुलाई 2024 को उसे कैथल में जाकर मिलेंगे। आरोपी उसके पास आए तथा उन्हें कहा कि वह उसे लक्जमबर्ग भिजवा देंगे तथा उसका वर्क परमिट भी दिलवा देंगे। इस प्रकार से इसके लिए छह लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने राशि, पासपोर्ट व दस्तावेज लेने के बाद कहा कि वे तीन माह के अंदर-अंदर उसका वीजा लगवा देंगे। बार-बार आश्वासन के बावजूद जब आरोपियों ने उसका वीजा नहीं लगवाए तो उसने आरोपियों से अपना पासपोर्ट में अन्य दस्तावेज वापस देने की मांग की तो आरोपियों ने धमकी भी दी। जांच अधिकारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें