फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गरीब कन्याओं के विवाह समारोह के लिए पंजीकरण शुरू

Thu, 06 Feb 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सेवा संघ के आगामी छह अप्रैल को होने वाले गरीब कन्याओं के विवाह समारोह के लिए पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है। सेवा संघ कार्यालय में महंत हरीश शास्त्री ने मंत्रोच्चार के बीच पंजीकरण का शुभारंभ किया। संस्था का यह 17वां आयोजन है।

संस्था के प्रधान शिव शंकर पाहवा की अगुवाई में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अब संस्था की टीम के सदस्य प्रतिदिन यहां बैठकर कन्याओं के विवाह के लिए आने वाले आवेदन पत्रों को प्राप्त करेंगे। संस्था के महासचिव अशोक भारती ने बताया कि संस्था की ओर से प्रारंभिक तैयारियां शुरू की गई हैं और यहां आने वाले आवेदकों को नियम व कानून बताने और दस्तावेजों पर जानकारी देने के बाद नामों का पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि सेवा संघ की ओर से फिजियोथेरेपी सेंटर, माता ईश्वर देवी सहायक उपकरण योजना, नेत्रदान व देहदान योजना के साथ-साथ कुष्ठ सेवा आश्रम का भी संचालन सेवा प्रकल्पों के रूप में किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर संस्था के महासचिव अशोक भारती, उप-प्रधान अरविंद चावला व बीबी सतीजा सहित देहदान योजना संयोजक नरेश कालरा, पीआरओ मोहिंद्र खन्ना, अनिल नरुला, डॉ. रमेश पप्रेजा, सीडी माटा, अनिल आहुजा, नरेश कालरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें