फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंडी में कमियां मिलने पर पांच आढ़तियों पर जुर्माना

Mon, 13 Oct 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की टीम ने कैथल अनाज मंडी का निरीक्षण किया और कमियां मिलने पर पांच आढ़तियों पर जुर्माना लगाया। साथ ही आढ़तियों को चेतावनी दी गई कि जो भी मंडी नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंडी का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टीम ने बताया कि 4 दिन पहले हुई वर्षा के कारण आवक में कमी रही, लेकिन सोमवार से धान की आवक में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए मंडी प्रशासन लगातार काम कर रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल को पूरी तरह पकने के बाद ही कटवाकर मंडी में लाएं, ताकि उन्हें बेचने में किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

मौसम साफ होते ही धान की फसल की आवक में तेजी आ गई है। किसान अपनी फसल लेकर जिला की अलग-अलग मंडियों में पहुंच रहे हैं। इसी को देखते हुए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की टीम भी सक्रिय नजर आ रही है। टीम लगातार मंडियों का दौरा कर मौजूदा हालातों का जायजा ले रही है। संवादकैथल अनाज मंडी में धान की फसल
आवक : लगभग 9 लाख 80 हजार क्विंटल

खरीद : लगभग 9 लाख 50 हजार क्विंटल

उठान : लगभग 7 लाख 70 हजार क्विंटल

भुगतान : लगभग 600 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें