फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूल बसों की जांची फिटनेस, सात में मिलीं खामियां

Wed, 29 Jan 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद रोड स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में मंगलवार को आरटीए व शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने दूसरे दिन भी निजी स्कूल बसों की फिटनेस जांची। निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने कुल 25 बसों की जांच की। इसमें सात बसों में कमियां मिलीं। हालांकि यह अधिक खतरे वाली नहीं थी, लेकिन इसमें स्पीड कंट्रोलर और टायरों में कमी पाई गई।

जांच के दौरान तीन बसों में स्पीड कंट्रोलर की दिक्कत पाई गई, जो सही ढंग से काम नहीं कर रहा था। इसके अलावा चार-पांच बसों में टायर खराब मिले, जिन्हें बदलने के निर्देश दिए गए। वहीं, रिफ्लेक्टर और लाइटों से संबंधित समस्या भी बसों में मिली। ऐसे इन बसों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिसंबर में भी करीब 600 बसों की फिटनेस जांची गई थी। उस समय 420 स्कूल बसों में कमियां पाई गई थीं। इस पर डीसी ने आरटीए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे स्कूल संचालकों को कमियां दूर करवाने के निर्देश दें। बसों में प्राथमिक उपचार किट, चालक, परिचालक का लाइसेंस, कैमरे, लाइटें, अग्नि सुरक्षा उपकरण व अन्य मापदंड दुरुस्त होने चाहिए।

आरटीए विभाग में कार्यरत मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि बसों के निरीक्षण के दौरान ज्यादा लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें