फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक चिकित्सा का जीवन में बहुत महत्व : महिपाल

Tue, 25 Mar 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ता महिपाल सिंह ने पहुंच कर छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी। कहा कि प्राथमिक चिकित्सा का हमारे जीवन में बहुत महत्व है।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक सहायक कोई डाक्टर नहीं होता परंतु एक प्राथमिक सहायक की भूमिका डाॅक्टर से अधिक होती है। कई बार दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक सहायक ही दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा देता है क्योंकि डाक्टर मरीज को डाक्टर तक ले जाने में समय लगता है। जिसका रक्त बह रहा हो तो उसके रक्त के बहाव को रोकने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने सीपीआर के बारे में बताते हुए कहार कि सीपीआर उस व्यक्ति को दी जाती है जिसकी सांस थम चुकी हों। उस समय उस व्यक्ति को समतल स्थान पर लेटाकर उसके तंग वस्त्रों को ढीला करके उसे सीपीआर दे कर उस व्यक्ति की जान भी बचाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान भी हमारे जीवन में विशेष महत्व रखता है। एक स्वस्थ व्यक्ति जोकि 18 से 60 वर्ष का हो वह एक साल में चार बार रक्तदान कर सकता है। एक महिला वर्ष में तीन बार रक्तदान कर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य कई प्रकार के प्राथमिक उपचार के बारे में भी जानकारी दी। वरिष्ठ पत्रकार दयानंद तनेजा ने भी छात्राओं को पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य धर्मपाल सहारण ने बाहर से आए अतिथियों का धन्यवाद किया और कहा कि इस प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं के बहुत ही काम आ सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य धर्मपाल सहारण ने की। इस मौके पर सतबीर सिंह, शशि कांता, वर्षा, सुरेश सैनी, आशा, वीना शर्मा, रेनू शर्मा, स्वीटी, नीतू चावला, सुमन, पूनम, अजय कुमार सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें