फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मकान पर तीन राउंड फायरिंग, भाग गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पाई। पाई में शनिवार की रात को बदमाशों ने एक घर पर तीन राउंड फायर किए। गोलियां घर की दीवार और पाइप में लगी। इसमें किसी को चोट नहीं आई है। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आए तो बदमाश भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

घटना के अनुसार रात्रि लगभग 12 से एक बजे के बीच में तीन-चार बदमाश पूंडरी रोड रिंग बांध के पास आए और आते ही अमन के मकान की तरफ तीन राउंड गोलियां चलाईं। गोलियां दीवार और पाइप में लगी। परिवार के लोग जब गोलियों की आवाज सुनकर बाहर आए तो तीनों भाग गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज भी ली है।
विज्ञापन


एसएचओ थाना पूंडरी महेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जांच में ही पता चलेगा कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें