राजौंद। मंडवाल के खेतों में एक अज्ञात युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की आयु करीब 40 वर्ष बताई जा रही हैै। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते राजौंद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राजौंद वीरभान ने बताया कि गांव के सरपंच तरसेम ने सूचना दी थी कि गांव मंडवाल में राजौंद डिस्ट्रीब्यूटरी पर एक युवक पेड़ पर लटका हुआ है। सूचना पाकर वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे व एसएफएल टीम बुलाई। युवक की पहचान के लिए आसपास के गांवाें में सूचना दी गई लेकिन मृतक की पहचान नही हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कैथल के सरकारी अस्पताल पहचान के लिए रखवा दिया है। अभी तक युवक की पहचान नही हो पाई।