पैसों के लेन-देन में मारी गोली
जानकारी के अनुसार, थूआ गांव निवासी डॉक्टर प्रतीक कालीरमण पर गोली चलाने में बूढ़ाखेड़ा निवासी जितेंद्र का नाम सामने आया है। जितेंद्र की कैथल अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। डॉक्टर के पिता गुलाब सिंह, जो प्रिंसिपल पद से रिटायर हो चुके हैं, उसने अपनी रिटायरमेंट की राशि प्रतीक के परिवार को सूद पर दी थी। उनके पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से चला विवाद, अब गोलीकांड तक पहुंच गया।
प्राथमिक जांच में पता चला कि प्रतीक कुमार ने एमबीबीएस की डिग्री की हुई है और वह शाहाबाद के आदेश अस्पताल में इस समय प्रैक्टिस कर रहे थे। उनका किसी युवक के साथ पैसों का लेनदेन था, जिसके चलते उस पर गोली चलाई गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस सीआईए 1 व 2 की टीम में मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल आरोपी मौके से फरार है। पुलिस की ओर से मामले की आगामी जांच की जा रही है। वहीं, देर शाम पीड़ित परिवार के घर पर ताला लगा मिला। पुलिस टीम रात को ही पीजीआई रवाना हुई। पीड़ित के परिवार की ओर से बयान के आधार पर कुछ कहा जा सकता है।
- गीता रानी, एसएचओ सिटी
ये भी पढ़ें: हरियाणा में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म: पीड़िता ने लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप, केस दर्ज