फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अग्निश्मन विभाग कर्मचारी यूनियन के सदस्य गरजे

Wed, 05 Mar 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगरपालिका कर्मचारी संघ की हरियाणा अग्निश्मन विभाग कर्मचारी यूनियन की शाखा के सदस्यों ने दमकल केंद्र कैथल में मंगलवार को मांगों के संदर्भ में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ के मुख्य संगठन कर्ता शिवचरण व एसकेएस के जिला सचिव रामपाल शर्मा और शाखा अग्निशमन विभाग यूनियन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया।

कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि दमकल विभाग में कार्यरत पे-रोल, कौशल निगम व नियमित दमकल कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं की मौजूदा सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को निदेशक अग्निश्मन एवं आपातकालीन सेवाएं हरियाणा,पंचकूला पर मॉस डेपुटेशन प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद भी अगर कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं का कोई समाधान नहीं होता तो प्रदेश भर के दमकल व नगर पालिका के कर्मचारी 30 मार्च को इकट्ठे होकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और निकाय मंत्री विपुल गोयल के गृह क्षेत्र फरीदाबाद स्थित आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो दमकल कर्मचारी अप्रैल में हड़ताल जैसा सख्त निर्णय लेने से पीछे नही हटेंगे। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान अमर सिंह व संचालन सचिव जय प्रकाश ने की। इस मौके पर शमशेर सिंह, सुल्तान, अशोक, गुलाब सिंह, नगर पालिका के जिला प्रधान गौरव, सचिव विक्की सुरेंद्र, विनोद, गोविंद आदि कर्मचारी उपस्थित हुए।
यें है मुख्य मांगें
n
फायर विभाग को फिर से निकाय विभाग मे शामिल किया जाए।

n
योग्यता पूरी करने वाले पे-रोल व कौशल निगम दमकल कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर के पदों पर समायोजित किया जाए।

n
1327 पे-रोल फायरमैन व ड्राइवर व 212 कौशल निगम के कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर के पदों पर 58 साल की जॉब सुरक्षा दी जाए।

n
पांच रुपये मासिक जोखिम भत्ता दिया जाए।

n
पांच साल से फायर पे-रोल कर्मचारी का वेतन नहीं बढ़ा। उन्हें एरियर सहित बढ़ा हुआ वेतन दिया जाए।

n
रेगुलर फायर कर्मचारी को बिना टेस्ट प्रमोशन व एसीपी का लाभ दिया जाए।

n
10 हजार रुपये वर्दी अलाउंस सालाना व 440 महीना धुलाई भत्ता दिया जाए।

n
पे-रोल व कौशल फायर कर्मचारियों को गृह जिला दिया जाए।

n गुरुग्राम स्थित ट्रेनिंग सेंटरों में फायर फाइटिंग का डिप्लोमा करने वाले कच्चे दमकल कर्मचारियों को टीए का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें