फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फर्जी सहकारी समिति की सदस्य बनाकर की ठगी, दो पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। फर्जी सहकारी समिति की सदस्य बनाकर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उससे पांच लाख का लोन दिलाने का झांसा देकर दस्तावेज और 30 हजार रुपये लिए गए।
विज्ञापन


भैनी माजरा मोड़ करनाल रोड निवासी प्रियंका शर्मा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 अप्रैल 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कैथल से उन्हें एक नोटिस मिला। इसमें उन्हें दी सनाया फिशरी कोऑपरेटिव सोसायटी, देवीगढ़ का सदस्य बताते हुए 28 अप्रैल को एक मामले में उपस्थित होने के लिए कहा गया था। वकील से सलाह लेने पर पता चला कि उन्हें सहकारी समिति का सदस्य दिखाया गया है, जबकि उन्होंने कभी सदस्यता के लिए आवेदन नहीं किया और न ही किसी दस्तावेज पर सहमति दी।
शिकायत के अनुसार वर्ष 2023 की शुरुआत में देवीगढ़ निवासी रोबिन सिंह और रविराज ने बिना गारंटी पांच लाख रुपये का बैंक लोन दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले उन्होंने 10 प्रतिशत कमीशन मांगा और पहले 30 हजार रुपये और लोन मिलने के बाद 20 हजार रुपये देने की शर्त रखी। उसने उनकी बातों में आकर पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड की हस्ताक्षरित प्रति और 30 हजार रुपये नकद दे दिए।
विज्ञापन

दस्तावेजों के दुरुपयोग की आशंका
महिला का आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपी संपर्क से बाहर हो गए और उनका मोबाइल नंबर भी गलत निकला। उन्हें संदेह है कि आरोपियों ने उनके दस्तावेजों और हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से सहकारी समिति की सदस्य बना दिया। साथ ही उनके नाम पर बैंक लेनदेन और अन्य वित्तीय दस्तावेज तैयार किए जाने की भी आशंका जताई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के नाम पर तैयार किए गए दस्तावेजों और संभावित वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें