फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देह व्यापार मामले में होटल संचालक समेत दो के खिलाफ एफआईआर

Wed, 20 May 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। प्योदा रोड चुंगी के पास जींद रोड स्थित ए-वन होटल में देह व्यापार कराने के मामले में पुलिस ने ए वन होटल संचालक मुकेश और सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सोमवार को हुई छापेमारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि ए-वन होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले एक फर्जी ग्राहक को होटल भेजा। सूचना सही पाए जाने के बाद थाना प्रभारी गीता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल पर छापा मारकर तीन महिलाओं और एक युवक को भी हिरासत में लिया था। शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि होटल संचालक मुकेश और सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें