फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दहेज उत्पीड़न में पांच लोगों पर प्राथमिकी

Mon, 20 Apr 2026 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीवन थाना क्षेत्र के एक गांव की करीब 27 वर्षीय विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया फरवरी 2022 में उसकी शादी नसीब नामक युवक के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही उसके ससुराल वालों ने उसे दहेज की लिए परेशान करना शुरू कर दिया। उसे पति ने अपने भांजे को विदेश भेजने के लिए उस पर घर से 2 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। शिकायतकर्ता विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति का गांव की ही एक महिला से संबंध हैं, जिस कारण उसका पति बार-बार उसे पीटता है। शादी के बाद वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन ससुरालियों ने सलाह करके दोनों बार उसका गर्भपात करवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें