फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में मारपीट, एक घायल

Tue, 19 Aug 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कस्बा कलायत में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कपिल मुनि रोड कलायत के अनुकूल ने कलायत पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह 15 अगस्त को अपनी दुकान के सामने बैठा था तो कस्बा के मोनू, सोनू, अभी, विनय, वित्तू और हिमांशु ने मिलकर उसे पर मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

चोरों ने किसानों के तार चुराए
कैथल। राजौंद के गांव रोहेडा से चोर छह किसानों के खेतों में लगी ट्यूबवेल के तार चुरा कर ले गए। इस संबंध में गांव रोहेड़ा के सुखबीर ने राजौंद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कर 12 अगस्त को चोर उसकी व दीपक, नरेश, राजेंद्र, राजवीर व सुरेंद्र के खेतों में लगी हजारों रुपये की टयूबवेल के तार चुरा कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें