फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका में चोरों ने मकान से जेवर चुराए

Tue, 19 Aug 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कस्बा चीका से चोर एक मकान में घुसकर ढाई लाख रुपये से ज्यादा के सोने व चांदी के जेवरात चुरा कर ले गए। चीका की ज्योति ने चीका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ 10 अगस्त को किसी काम से घर से बाहर गए थे। 17 अगस्त को जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने जाकर जांच की तो चोर अलमारी को तोड़ते हुए वहां पर रखे सोने व चांदी के जेवरात चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब दो लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें