फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डोगर पट्टी शक्ति नगर में मारपीट

Thu, 07 Aug 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डोगर पट्टी शक्ति नगर क्षेत्र में मारपीट की एक घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित रामेश्वर ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जुलाई की रात लगभग 8:30 बजे जब वह डोगर पट्टी से गुजर रहा था, तभी रत्न, उसके बेटे गगन और एक अन्य व्यक्ति ने उस पर लाठी-डंडों और मुक्कों से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

स्कूल में पढ़ने आई दो किशोरियां लापता
कैथल। सीवन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी 16 और 17 वर्षीय बेटियां 4 अगस्त को स्कूल में पढ़ाई के लिए गई थीं, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। पिता ने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें शादी के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें