कैथल। गांव भागल में ज़मीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें छह लोग घायल हुए हैं। पहले पक्ष से चिरंजी लाल ने चीका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 जून को रघुवीर, डिपाल, गुरप्रीत, लाल सिंह, हरविंदर, बलजीत, जगजीत और विमला देवी ने मिलकर खेत में घुसकर उसके साथ मारपीट की और घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के जगजीत सिंह ने राजवीर, सतनाम, चिरंजी लाल, सुखविंदर, सरोज, सुमन, टेकचंद, संतोष, नोगिता, आशी और रितु पर मारपीट का आरोप लगाया।
युवक पर गंडासी से हमला
कैथल। शहर के सिरटा रोड पर नरेश कुमार नामक युवक पर गंडासी से हमला कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसने शिकायत में बताया कि 5 जून को आरोपी जगा ने उस पर गंडासी से हमला कर दिया। शहर थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद