फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकान से सामान लेने गई किशोरी लापता

Sun, 08 Jun 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका में दुकान से सामान लेने गई एक किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। चीका थाने में दी गई शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि छह जून को दोपहर करीब एक बजे उसकी 16 वर्षीय किशोरी बेटी दुकान से सामान खरीदने के लिए गई थी। वह स्कूल का काम करने के लिए पेन, पैंसिल व कापी वगैरह खरीदने के लिए गई थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। उन्होंने अपने स्तर पर बेटी के बारे में पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उन्होंने बेटी की बाजार में व इधर-उधर छानबीन की, लेकिन उसके बारे कोई पता नहीं चला। चीका थाना एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विवाहिता लापता, तलाश में जुटी पुलिस

गुहला। गांव मटकालिया से एक विवाहिता बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पीएसआई रोहित कुमार ने बताया कि महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है और संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें